05-----पंचम अध्याय
आज का गीता जीवन पथ पंचम अध्याय जय श्री कृष्णा . सबका भला हो ! ( समर्पित है देश के वैज्ञानिकों के नाम जो असमय मौत का शिकार बने ) हे ! माधव भ्रमित हूं इतना मैं, समझ सोच से बाहर है कर्मयोग और कर्म सन्यास, कर्म कौन सा बेहतर है 5/01 साथ -2 दोनों चलते , सम्भव कैसे हो सकता ?, विपरीत दिशा मैं चलके , मुकाम कैसे मिल सकता?, 5/02 पार्थ !भ्रम का प्रश्न नहीं उठता , कल्याण के साधन दोनों , कर्म योग है सुगम जहां , कर्म को समझो,कर्म को मानो 5/03 राग द्वेष से मुक्त रहे कामना , जिनसे दूर हर्ष-विषाद में फर्क नहीं अभिलाषा रहती जिनसे दूर 5/04 साधु सन्त फकीर महात्मा, बन सन्यासी सेवा करते ज्ञान मिले प्रकाश फैलता दिल से जन की सेवा करते 5/05 दोनों ही इस जहां में . सम्यक विचार रखें (दिल से )अपनाओ किसी एक को सबका ये उद्धार करें 5/6 ज्ञान योग भी राह दिखाता , कर्मयोग भी न रहता पीछे , परम धाम को प्राप्त करें छोड़ मूर्खता ,पार्थ! तू पीछे 5/7 यथार्थ को समझो,पार्थ!, दोनों हैं रूप समान इक दूजे के...