06-----आज का गीता जीवन पथ षष्ठम अध्याय
आज का गीता जीवन पथ
षष्ठम अध्याय
जय श्री कृष्णा.
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश के अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस के नाम,जिनकी सेवाओ से हम प्रेरित व सुरक्षित हैं)
सन्यासी/योगी वही होता है
अनाश्रित होता कर्मफल से
कर्म की गंगा अविरल बहती
न व्याकुल होता कर्मफल से
6/1
खुशियां आती,सन्तुष्टि मिलती,
अंग्नि का भी त्याग करें ,
संन्यासी केवल वे ही नहीं
क्रियाओं का परित्याग करें,
6/2
पार्थ! संन्यासी बही होता है
योग की धारा उनसे बहती
त्याग अपेक्षित न बस में जिनके,
योगी दुनिया नहीं मानती
6/3
मननशील इच्छा से युक्त
योगी बनना मन की चाह
निष्काम भाव से कर्म करें ,
ये सेतु बनती उनकी राह
6/4
योगी बनना राह पकड़ना,
संकल्पों का रहे अभाव ,
सेतु बनता कल्याण का मार्ग,
जीवन में आता कभी न ताव
6/5
योगारूठ पुरुष महान,
भोग इन्द्रिओं का दूर रहे
कर्मों में होती अनासक्ति
सकल्पों से भी दूर रहें
6/6
मनुष्य स्वयं है अपना मित्र ,
शत्रु स्वयं का भी रहता
उद्धार करे अपना स्वयं
भाव यही मन में रहता
6/7
मित्र आत्मा का भी वो,
इन्द्रीय मनं को जीता जिसने ,
वही शत्रु बन जाता है ,
हार मान ली इनसे जिसने
6/8
आत्मा का होता मिलन ,
परमात्मा का होता वास ,
शान्त सदा रहता हैं वो
जो सदा रखे प्रभु की आस
6/9
मान सम्मान का फर्क नहीं,
फर्क ना दुख के आने का
हर्ष-विषाद से ऊपर जो
फर्क नहीं सुख के जाने का
6/10
ज्ञान मिला है जिनको ,
परम तत्व को जान लिया ,
तन मन सब केन्द्रित हैं ,
दिल से उसने मान लिया
6/11
अन्त:करण है विकार रहित,
ज्ञान-विज्ञान से तृप्त ,
इन्द्रजीत कहते हैं उनको,
जीवन में रहता सदा संतृप्त ,
6/12
मिटटी,पत्थर,स्वर्ण समान ,
कभी करें न वो अभिमान,
भगवत प्राप्त योगी है वो ,
सब कुछ धरा पे धूल समान
6/13
श्रेष्ठ पुरुष धरा का वो,
सह्दय ,मित्र,वैरी ,उदासीन मध्यस्थ ,
बन्धु ,धर्मात्मा ,पापी भी ,
करे ना उनके मन को ध्वस्त
6/14
जीवन का सार है जान लिया ,
दो घड़ी का मेला यहाँ,
वो पल आने वाला है
जहां भी बांधे जहाँ शमां
6/15
कल दो पल के गीत यहाँ,
पल दो पल संगीत गूंजते ,
पल दो पल की एक कहानी,
पल दो पल दिन रात बीत ते
6/16
मानव का प्रभु मिलन ,
असान नहीं होता है ,
आशा इच्छा युक्त सदा ,
संग्रह वो करता रहता है
6/17
विपरीत
इसी के योगी हैं,
इन्द जीत बन जीवन जीते,
मन भी रहता सदा नियन्त्रित,
ईश-रस
वो पीते रहते
6/18
जब जब पैर पड़े सन्तन के,
पावन
पवित्र धरा बने ,
जीवन का मर्म समझते वो ,
परिष्कृत जीवन होता शनै:शनै:
6/19
साफ स्वच्छ वस्त्र बिछैं,
कुशा बढ़ाती भूमि का मान
ना नीचा,
ना हीं ऊंचा हो स्थान ,
सहयोग ध्यान कराता आसन
6/20
विराजमान रहते आसन पे,
इंद्रजीत व चित्त भी वश में
एकाग्र चित्त रहते कायम
मगन रहें योगाभ्यास में
6/21
परहित जीवन सदा बीतता
होते योगी म हान यहां
अन्त:करण भी शुद्ध होता,
स्वरूप बदलता अपना जहां
6/22
दिशा न दे खें बार-2,
दृष्टि
जमाते ना क पर ,
काया ,सिर ,गला एक समान
बाकी रखता ताक पर
6/23
स्थिर रहता योगी वो ,
काया रहती अचल
शान्त स्व -भाव से योग करे
रहती दूर स़ारी हलचल
6/24
बृह्मचर्य का व्रत रखे ,
भय भी डिगा नहीं सके,
अन्तःकरण
है शान्त उसका,
ना लोभ
भी उसको हिला सके
6/25
सावधान रहता है योगी ,
माया की है चंचलता ,
‘शान्त भाव से मुझमें लीन ,
केवल
मुझमें व्याकुलता’
6/26
मन पे जिसका वश चलता ,
आत्मा का परमात्मा से मिलन ,
परमानन्द की पराकाष्ठा ,
उपकृत होता तनमन
6/27
शान्त देह से रहता है ,
अन्दर बाहर मुझमें लीन ,
माया मोह ना डिगा सके
इतना खोया ,इतना तल्लीन
6/28
ममता को त्यागा जिसने ,
या थोड़ा सा खाता जो,
सोता
पैर पसारे,
या हर पल रहता जगता
6/29
पार्थ !सिद्धान्त योग से
परे सभी रहता है
सिद्ध
योगी न बन पाये
पीठ थोकता रहता है
6/30
योग की माया खुली चुनौती ,
नाश दुखों का करती है ,
यथा योग्य खाना, पीना ,सोना
कर्मों से हल करती हैं
6/31
माया अति बुरी बला है,
अर्जुन !तुम समझो सीधे अर्थों में,
“समय
पे जाग्रत ,कर्मों को करना “,
यही अर्थ निकलता शब्दों से
6/32
इसको कहना बहुत जरूरी,
अतिवश
में चित्त किया है वो,
मिली
प्रभु कृपा युग युग में,
स्पृहार
रहित भोगों में रहा है वो
6/33
आश्चर्य तुम्हें होगा ,पार्थ!,
वायु बिन दीपक न जलता है ,
यही हाल चित्त योगी का,
जब प्रभु मिलन न होता है
6/34
कुछ तो योगी कठोर तपस्या,
जिद
स्वभाव से करते हैं,
ध्यान
से बुद्धि,शुद्धि हुई जब,
रसपान प्रभु मिलन का करते हैं
6/35
खास घटित होता है ,!पार्थ
योग परिष्कृति करता बुद्धि
ध्यान मिलाता उसी अवस्था
करता तन मन की शुद्धि
6/36
आत्मा का परमात्मा मिलन !
विचलित उसको नहीं करता है ,
ध्यान मग्न सन्तोष साथ में,
अनूठा अनुभव करता है
6/37
जितेन्द्रिय बन जाता जो ,पार्थ!,
अति
सूक्ष्म बुद्धि को पाता है,
परिष्कृत
करता योग उसे,
खुला
रहस्य ! वो पाता है
6/38
ये करना या वो करना,
ये छूटा या वो छूटा,
ये रूठा या वो रूठा ,
कभी किसी से सम्बन्ध टूटा
6/39
इसे मना ओ उसे मनाओ ,
ये है आधा ,वो अधूरा ,
सन्तोष कभी ना मिल पाता !,
यही मनुष्य का नाता गहरा
6/40
जिसने पाया परमात्म सुख ,
सुख बाकी धूल-धसरित हुए,
इससे
बड़ी न कोई उपलब्धि ,
“जैसे प्रभु अबतरित हुए”
6/41
देख प्रभु क्या मांगो ,पार्थ!,
सारी मांगे पूर्ण किये,
हाथ
पकड़ उठायें भगवन
बाकी सुख यहां क्षीण हुए
6/42
सुख से फर्क नहीं पड़ता
दुख भारी भी क्षीण हुये
संसार संयोग से रहित योग
कर्तव्य बोध से पूर्ण हुये
6/43
योग -कर्तव्य बोध संसार में जीना ,
उकताना बस बन्द करो
उमंग चले धैर्य के साथ ,
कर्म करो बस कर्म करो
6/44
त्याग सभी वो कमजोरी
बस में करो कामना सारी
अभ्यास करो बस धीमें -2,
चले साधना तेरी प्यारी
6/45
धीमें -2 मुठ्ठी में ,पार्थ !,
सब कुछ आ जायेगा ,
चिन्तन होगा क्रेद्रित उसमें,
परमानन्द
गले लगायेगा
6/46
चंचल मन की चंचलता,
रोक
सभी न इनको पायें ,
इधर को जाता ,उधर कूदता
भ्रम
से इसके उबर न पायें
6/47
थाम लिया है पकड़ के इसको ,
वश में किया अति कठोर ,
होता ईशवर में केंद्रित
जाना-रूकता
चहुं ओर
6/48
जिसने किया मनको शान्त,
मन की
दूर सारी क्लान्त ,
मन की लगाम उसी के हाथ,
फर्क
नहीं कोई दे द्दष्टान्त
6/49
आसक्ति से दूर जितेन्द्रिय,
रजोगुण
भी रफूचक्कर ,
परमानन्द को पाता वो योगी ,
नहीं लगाता झूठे चक्कर
6/50
लाली देखन वो चला,
जित देखी तित लाल,
कवीरा जैसो बावरो,
दिखता
सब कुछ लाल
6/51
दुनिया कहती बाबरों,
आनन्द उसका समझ ना पाई,
परमानन्द ने उसे डुबोया ,
गुत्थी समझ ना आई
6/52
भाव जिसका एकाकी ,
सर्वव्यापी अनन्त चेतन में ,
दूर दृष्टि से देखे जगत
रहता वो समभाव में
6/53
भूत को जाने ,भविष्य को समझे ,
वही देखता बीत गया
करे कल्पना भाव उमडते,
जीवन को वो समझ गया
6/54
जिसने जाना मुझको
सर्वव्यापक सदा में स्थित
माध्यम बना; मुझे देखना
मुझसे होता सारा उपस्थित
6/55
अद्दृश्य नहीं वो मेरे,
लिए
अद्दृश्य नहीं मैं उनके लिए,
स्थित
हों वो मुझे देखते
सब कुछ पाता अपने लिए
6/66
स्थित प्रज्ञबनके योगी
सदा ध्यान मेंरहे तल्लीन
मुझको भजता ,मुझे बरतता
रहता योगी वो मुझमें लीन
6/67
पार्थ !सम है योगी सब भूतों में ,
सुख दुख में भी रहता सम
परम श्रेष्ठ वो योगी धरा पे
बने ना स्थित उनकी विषम
6/68
मन है चंचल ,मधुसूदन !,
समभाव नहीं रहता है
चंचलता है इतनी ज्यादा
स्थिति
नित्य बदलता है
6/69
चलायमान मन है चंचल ,
स्वभाव बदलता रहता है,
वश में
करना ;वायु रोकना
दुष्कर इसको जग कहता है
6/70
सच है अर्जुन है ,तेरा कहना
मन है
चंचल, चलता रहता है
अभ्यास
करो,वैराग्य भी आता
जीव के वश में रहता है
6/71
दृढ़, बलवान ,नेक, इरादे
संकल्प करो,मन को काबू
दिशा ना बदलो बार-2
सीमित होती इसकी खुशबू
6/72
मैं भी तुम्हें बताता ,पार्थ!,
मन पे
जिसकी नहीं लगाम
योग दुष्प्राप्य है उसको
कर ले चाहे प्रयत्न तमाम
6/73
मन को वश में जिसने किया,
जीवन
में अदभुत कर डाला
सब कुछ प्राप्त करे सहज
योग भी हाथ गले में डाला
6/74
प्रेक्षा की अर्जुन ने फिर ,
श्रद्धालू ,सयमी नहीं पुरुष
भटक गया है योग से दूर
ऐसा जीव भी !कौन स्वरूप?
6/75
धरा पे केवल तुम हो ,माधव!
जो मेरा
संशय तोड़ सके
नहीं दूसरा दुनिया में
मन को मेरे जान सके
6/76
नाश नहीं होता जग में
परलोक सुधर जाता है
आत्मों -द्वार किया जिसने
परम तत्व से मिल जाता है
6/77
दुर्गति रहती उससे दूर
कर्म सराहे उसके जाते
प्राप्त करें स्वर्गादि सुख
जब भी जहां से वे जाते,
6/78
निवास भी उनका मनेच्छा,
नित वे करते स्वयं सुधार
संस्कारित जीवन होता है
धरा
का करते वे उद्धार
6/79
वैराग्यवान पुरूष जहां में
जन्म
दुर्लभ वह पाता है
ज्ञानवान कुलश्रेष्ठ यहां
जग का उद्धार कर जाता है
6/80
बुद्धि संयोंग संस्कार ,
पूर्व जन्म में किये अर्जित ,
पुनः
प्रयत्न कठोर तप,
सदा
करें हम संचित,
6/81
योग सम्राट पुरूष जब ,
जन्म उत्तम कुल में लेता है,
पूर्व
प्रयत्न अभ्यास हैं उसके,
प्राप्त
परम तत्व से करता है
6/82
समबद्धि रूप जिज्ञासु,
देखा यह भी जाता है
समका्य कर्मों का उल्लघंन,
शास्त्रानुसार
न चल पाता है,
6/83
विपरीत इसी के वे योगी .
सदा प्रयत्न करते हैं
संस्कार जन्म जन्मान्तर;
वृद्धि सदा वे करते हैं
6/84
पाप
रहित वे हो जाते ,
भगवत्व वे प्राप्त करें
जीवन के मर्म का मतलब ,
आसानी से वे प्राप्त करें
6/85
चाहे तपस्वी शास्त्र-ज्ञानी ,
निष्काम कर्म जो करते
योगी सदा श्रेष्ठ रहता, पार्थ !
महान उसे सब कहते
6/86
योगी तुम भी बनो, पार्थ !
श्रद्धा संग भजता जो योगी
मन से भाव जुड़े हैं (उसके )मुझसे
अतिप्रिय बनता जुड़ता मुझसे
6/87
अध्याय समाप्त
Archna Raj

Comments
Post a Comment